अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यालय का उद्घाटन
कोडरमा, मई 29 -- कोडरमा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को झुमरी तिलैया स्थित उजाला कॉम्प्लेक्स में हुआ। उद्घाटन चित्रांश विद्यापति अस्थाना द्वारा हुआ। इसके बाद कार्यालय में जिला अध्यक्ष गोपाल कुमार गुतुल की अध्यक्षता में बैठक हुई। संचालन नगर अध्यक्ष राजा वर्मा ने किया। मौके पर मनोज सहाय पिंकू, विनय कुमार बेलू, नीरज कुमार कर्ण, रामधीश कुमार कर्ण, सत्येंद्र कुमार सिन्हा, विकेश कुमार सिन्हा, शैलेश कुमार शोलू, गोपाल कुमार गुतुल, राजा वर्मा सहित कई चित्रांश उपस्थित थे। वक्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाकर समाज के हित में रचनात्मक कार्य किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.