देवरिया, अप्रैल 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में 26 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।जिसमें देश के नामचीन शायर और कवि शामिल होंगे। इस दौरान साहित्य और कविता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले लोगों का सम्मान भी किया जाएगा । यह जानकारी कार्यक्रम के आयोजक संदीप कुमार मिश्र तथा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। आयोजकों ने बताया कि कवि सम्मेलन जिला पंचायत सभागार में निर्धारित तिथि के अनुसार शाम को 6 बजे से शुरु होगा। जिसकी निंजामत मशहूर शायर जनाब अज़हर इक़बाल करेंगे। प्रसिद्ध शायरा मुमताज़ नसीम कार्यक्रम का आकर्षण होंगी। साथ ही शायर अफ़ज़ल इलाहाबादी, बाराबंकी के ओम शर्मा ओम, स्थानीय ग़ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.