लखीमपुरखीरी, अप्रैल 9 -- गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद छोटी काशी गोला द्वारा आयोजित ऐतिहासिक मेला चैती के अंतर्गत शनिवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सांस्कृतिक मंच पर सायं 6 बजे से शुरू होगा। कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए ख्याति प्राप्त कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे। आमंत्रित कविगणों में विनीत चौहान (अलवर, राजस्थान), नीलोत्पल मृणाल (दिल्ली), स्वयं श्रीवास्तव (उन्नाव), अखिलेश द्विवेदी (प्रयागराज), सुफलता त्रिपाठी (लखनऊ), हेमंत पांडेय (कानपुर), शिव किशोर तिवारी खंजन (हैदरगढ़) एवं अल्पना आनंद (गया, बिहार) शामिल हैं। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. वेद प्रकाश अग्निहोत्री हैं, जबकि पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू के नेतृत्व में आयोजन कराया जा रहा है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.