संभल, अप्रैल 6 -- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सीओ दीपक कुमार तिवारी को डीजे की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया की धार्मिक नगरी है जहाँ भिन्न भिन्न जाति, धर्म व संप्रदाय के लोग धार्मिक शोभायात्रा/जुलूस आदि निकालते है। जिसमें डीजे का प्रयोग होता है। ऐसा प्रायः देखा गया है इन सब में आपस में डीजे की आवाज/बेस/कंपन (धडकन) एक दूसरे से तेज रखने की प्रतिस्पर्धा सी रहती है। जिस कारण कभी कभी डी.जे. की आवाज / कंपन इतना तेज होता है कि राह चलते लोग व जुलूस मार्ग में रहने वाले लोगों के घर व दुकानों आदि का सामान तक नीचे गिर जाता है। कई बार ऐसी घटनायें भी सामने आयी है जिसमें दुकानों की फाल्स सीलिंग तक टूट कर गिर गई है। इसके अतिरिक्त ये तेज ध्वनि स्वास्थ्य दिशेष तौर पर दिल के मरीजों / बुजुर्गों के लिये अत्यंत घातक हो जाती है। ये ध्वनि/कंप...