अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने योगी का आभार जताया
लखनऊ, जून 27 -- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने 29 जून भामाशाह जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस घोषित करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने एक बैठक में कहा कि यूपी देश का इकलौता राज्य है, जहां व्यापारियों के सम्मान में यह दिवस मनाया जाता है। सभी जिलों में डीएम स्तर पर उद्यमियों को सम्मानित किया जाता है। उन्होंने सभी संगठनों से जिला प्रशासन संग भव्य आयोजन का आह्वान किया। बैठक में रिपन कंसल, जसबीर दीवान, सुरेंद्र सनेजा, राहुल साहू, अतुल द्विवेदी, अनुज गौतम, अश्वन वर्मा आदि रहे। यह भी पढ़ें- व्यापारी कल्याण दिवस 20 जून को यह भी पढ़ें- 10 व्यापारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया जाएगा सम्मानित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.