अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन का 120वां स्थापना दिवस संपन्न
बुलंदशहर, मई 25 -- बुलंदशहर। जनपद आयुर्वेद महासम्मेलन के तत्वावधान में रविवार को अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन का 120वां स्थापना दिवस समारोह अत्यंत भव्य और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस दौरान आयुर्वेद को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान धन्वंतरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, वैदिक मंगलाचरण एवं आयुर्वेद मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। समारोह में आए वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्यों और विशेषज्ञों ने आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथिगण, समाजसेवियों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। इस दौरान वक्ताओं ने आयुर्वेद के संरक्षण, संवर्धन और जन-जागरण पर विशेष बल दिया। यह भी पढ़ें- आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में आधा सैकड़ा मरीज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.