आजमगढ़, दिसम्बर 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के रोडवेज के पास स्थित एक होलट में अखिल ब्रह्म विज्ञान संस्थान बैठक हुई। इस दौरान जिला अध्यक्ष पर पर सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन का चयन किया गय। उन्हें सनातन धर्म गौरव की उपाधि से सम्मानित किया गया। कवि साहित्यकार संजय कुमार पांडेय सरस ने कहा कि कुन्दन श्रीराम महिमा सागर सहित अनेक धार्मिक पुस्तक की रचना किए हैं। सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करते रहते हैं। पं. सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने अपने सम्मान के लिये आभार व्यक्त करते हुये संस्कार और राष्ट्रीयता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि धर्म विज्ञान संस्थान सनातन धर्म के विचारों के अनुरूप चलने के लिए लोगों को प्रेरित करते हुए समाज सेवा के लिए समर्पित है । संचालन आचार्य आनंदमणि चतुर्वेदी ने किया । इस मौके पर गायक राजेश रंजन, अशोक कुमार तिवारी, बंशीध...