चतरा, अप्रैल 24 -- चतरा, संवाददाता। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य कमिटी द्वारा लिए गये निर्णय के आलोक में गुरूवार को चतरा जिले के सभी प्रखंडों में नवनियुक्त सहायक आचार्य काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया। सहायक आचार्य के नियुक्ति के दस माह बीतने के बाबजूद वेतन भुगतान नहीं होने के कारण शिक्षकों ने गुरुवार से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, प्रदेश कमिटि के आह्वान पर आंदोलन के पहले चरण के तहत शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर विभागीय दायित्वों का निर्वहन किया। मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद, महासचिव सच्चिदानंद सिंह, के साथ साथ इकबाल कासिम, मुकेश कुमार वर्मा, एजाजुल हक, गोपीचंद राम, बिगु साहु, ओम प्रकाश राणा, दीपक मिश्रा, शमीम जया, कैलाश यादव, देवेन्द्र कुमार, रोहित प्रसाद के साथ साथ जिले के सभी नवनियुक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.