रांची, जून 9 -- इटकी, प्रतिनिधि। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के सचिव सह सहायक शिक्षक अनिल कुमार खलखो की सोमवार को रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। दिवंगत खलखो इटकी के टुरुगुरु गांव के निवासी थे। वहीं शोक सभा आयोजित कर उनकी आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। इसके बाद शव यात्रा निकाली गई और सीएनआई चर्च के पल्ली पुरोहित जेम्स विल्सन की अगुवाई में स्थानीय कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया गया। शव यात्रा में अखिल झारखंड प्रथमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र कुमार चौबे, नसीम अहमद, लोहरदगा के प्रमंडलीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, प्रगतिशील शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद किशोर साहू, रांची जिला अजप्टा के अध्यक्ष सलीम सहाय तिग्गा, अरुण कुमार नायक, मो जुबैर अंसारी, अजय ज्ञानी आदि शामिल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.