रामगढ़, मार्च 31 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक बुनियादी मध्य विद्यालय रामगढ़ में मंगलवार को हुई। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव सह केंद्रीय महासचिव राममूर्ति ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री असदुल्लाह शामिल हुए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष निरंजन प्रसाद संचालन और संचालन जिला महासचिव विभूति कुमार महतो ने किया। मुख्य अतिथि राममूर्ति ठाकुर ने टेट मुद्दा उठाया। जिसके लिए सर्वोच्च न्यायालय का फैसला सम्मान करते हुए पुर्नयाचिका याचिका दायर किया गया है। भारत सरकार द्वारा इस फैसले से प्रभावित शिक्षकों जो लगभग 25-30 वर्षों से अपनी सेवा दे रहे हैं, जिन्हें टेट देना उस पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करना है। इसलिए इसे मुक्त करवाने के लिए मांग किया गया है। इसी तहत 4 अप्रैल को दिल्ली रामलीला मैदान में एक रैली का आयोजन किया ज...