बोकारो, जुलाई 24 -- सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र अंतर्गत चपरी रेस्ट हाउस में शुक्रवार को अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ (एटक) की ढोरी क्षेत्रीय समिति की बैठक की अध्यक्षता ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष महेंद्र कुमार चौधरी ने तथा संचालन क्षेत्रीय सचिव नरेश प्रसाद महतो ने किया। संघ के केन्द्रीय महासचिव सतीश सिन्हा ने संगठन की मजबूती, श्रमिक हितों की रक्षा तथा मजदूरों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक की महत्ता कहा कि यदि मजदूरों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगा। संगठन विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ने, मजदूरों की लंबित समस्याओं के समाधान तथा भविष्य की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके पूर्व ढोरी महाप्रबंधक राजीव कुमार ने केन्द्रीय महासचिव का स्वागत किया। श्रम प्रतिनिधिय...