देहरादून, सितम्बर 5 -- देहरादून। अखिल गढ़वाल सभा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य पुजारी आचार्य दामोदर सेमवाल ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और जीवन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कारागार में जन्म लेकर श्रीकृष्ण ने विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य और धर्म की विजय का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन कर्म, कर्तव्य, साहस, प्रेम और धर्म की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में विशेष आकर्षण श्रीकृष्ण की झांकी रही। आचार्य संदीप बहुगुणा और आचार्य दिवाकर भट्ट के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। कार्यक्रम में आशीष सेमवाल, शुभम सेमवाल, आयुष ममगांई, यश बछेती, पारितोष चमोली, नवीन चमोली, अनिता चमोली, धीरेन्द्र असवाल, वीरेंद्र असवाल, संतोष गैरोला, लक्ष्मी बहुगुणा, मीना सेमवाल और सरस्वती रतूड़ी आदि मौजूद रहे।...