अखिलेश से हरियाणा के साधु-संतों का मिला प्रतिनिधिमंडल
लखनऊ, जून 15 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से सोमवार को हरियाणा राई सोनीपत के प्राचीन शिव मंदिर के महंत प्रेमपुरी के नेतृत्व में साधु-संतों ने मुलाकात कर दीर्घजीवन और विधानसभा चुनाव में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। महंत प्रेमपुरी महाराज के साथ स्वामी दयानंद गिरी भी मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने साधु-संतों का अभिनंदन करते हुए कहा कि नेताजी और हमें साधु-संतों का आशीर्वाद सदैव मिलता रहा है। साधु-संत और पुजारी हमारे पूजनीय हैं। हिन्दुस्तानियत की यह खासियत है कि यहां सभी एक दूसरे का सम्मान करते हैं। संविधान में सबका सम्मान एवं अधिकार सुरक्षित है। यह भी पढ़ें- अखिलेश से हरियाणा के साधु-संतों का मिला प्रतिनिधिमंडल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.