लखनऊ, अक्टूबर 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यूपी भाजपा सरकार में शामिल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक अब्बास अंसारी ने गुरुवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में सपा के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की। राज्यसभा चुनाव से पहले ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। दोनों के बीच घंटों बातचीत चली।राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने बुधवार को प्रो. रामगोपाल यादव और धनराज नथवानी का नामांकन पत्र दाखिल कराया है। पार्टी अब तीसरे प्रत्याशी के लिए संख्या बल जुटा रही है। इस मुलाकात को उसी का प्रयास बताया जा रहा है। नामांकन की आखिरी तारीख 6 अक्तूबर है। यह भी पढ़ें- गिनती पूरी होते ही उतार देंगे कैंडिडेट, राज्यसभा चुनाव में सपा के तीसरे उम्मीदवार पर बोले अखिलेश मुलाकात के बाद अब्बास अंसारी पार्टी कार्यालय से बाहर निकले, लेकिन मीडि...