मुरादाबाद, जुलाई 11 -- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से महानगर अध्यक्ष इकबाल अंसारी के नेतृत्व में सपा नेताओं ने मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर सुझाव मांगे। अभी से चुनाव की तैयारी में जुटने के लिए निर्देश दिए। संगठन को मजबूत करने तथा समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भी कहा। इस दौरान शुऐब हसन पाशा पूर्व महानगर अध्यक्ष, कैसर अली कुद्दूसी पूर्व महानगर अध्यक्ष, लालू परवेज पूर्व जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, जुबैर असद राष्ट्रीय सचिव समाजवादी लोहिया वाहिनी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सपा पीडीए महासम्मेलन में 2027 की तैयारी पर जोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...