लखनऊ, मई 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शुक्रवार को चंदौली के वाजिदपुर के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह यादव, सत्य प्रकाश सोनकर व अन्य किसानों ने मुलाकात कर ज्ञापन दिया।ज्ञापन में वर्ल्ड सिटी एक्सपो भूमि विकास, आवास-विकास परिषद व राज्य सरकार द्वारा ग्राम सभा वाजिदपुर हरहुआ, सिंहपुर, देवनाथपुर, रामसिंहपुर, लुच्छेपुर, बझियाबरी, बहोरिपुर, प्रताप पट्टी समेत अन्य ग्रामसभा के किसानों की जमीन व मकान जबरदस्ती नापने और खाली कराने की शिकायत की। अखिलेश यादव से वर्ल्ड सिटी एक्सपो भूमि विकास, आवास विकास व राज्य सरकार की कार्रवाई से गांव वालों को मुक्ति दिलाने के लिए मदद मांगी। यह भी पढ़ें- अखिलेश से मिलकर दिया ज्ञापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.