पीलीभीत, फरवरी 28 -- पूरनपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर लौटे पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी। यहां पार्टी नेताओं ने मुलाकात कर संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। सपा के जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह यादव व सछास के पूर्व प्रदेश सचिव/पूर्व जिलाध्यक्ष नोमान अली वारसी ने पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा से भेंट कर उनका स्वागत किया। सपा नेताओं की यह पहली औपचारिक मुलाकात बताई जा रही है। बैठक में जनपद की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की मजबूती तथा आगामी रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.