बस्ती, जुलाई 21 -- बस्ती, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार देर शाम समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। धरने में दोनों दलों के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नेताओं की गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया। उन्होंने इसे विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास बताते हुए सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। धरना-स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाना उचित नहीं है। उन्होंने गिरफ्तार नेताओं की तत्काल रिहाई की मांग की और चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की कार्रवाई जारी रही तो आं...