लखनऊ, मई 27 -- बीते कुछ दिन से सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बीच चली आ रही जुबानी जंग अब पोस्टर वॉर में तब्दील हो गई है। सपा कार्यालय के सामने बुधवार को एक पोस्टर लगाया गया, जिसमें बीते दो साल में राजभर समाज के लोगों की हत्या का ब्योरा दिखाया गया है। पोस्टर समाजवादी युवजनसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज राजभर ने लगाया है।पिछले कुछ दिनों से अखिलेश और राजभर के बीच जुबानी जंग चल रही थी। अखिलेश अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन पर निशाना साध रहे थे जबकि राजभर एक्स पर पोस्ट कर अखिलेश पर हमलावर थे। राजभर ने सपा की उपेक्षा को ही सुभासपा की उत्पत्ति का कारण बताया था। यह भी पढ़ें- सपाइयों ने प्रदर्शन किया, होर्डिंग्स लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग इसके अलावा अखिलेश पर कई निजी तंज भी कसे थे। अब सीधे तौर समाजवादी पार्टी के कार...