लखनऊ, अप्रैल 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को चुनाव आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष चुनाव कराए जाने को लेकर किए गए ट्विट पर करारा हमला किया है। अखिलेश ने कहा है कि अब भारत के चुनाव आयुक्त को हटा दिया जाए तो सब अपने आप हो जाएगा।दरअसल, चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में हो रहे चुनावों को लेकर ट्विट किया था कि इस बार भय रहित, छापा रहित, हिंसा रहित, प्रलोभन रहित चुनाव होकर रहेंगे। इस पर अखिलेश ने हमला करते हुए कहा कि ईसीआई रहित कर दिया जाए तो सब ठीक हो जाएगा।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई संगी-साथियों की विभाजनकारी नीतियां अपने ही देश के लोगों को एक-दूसरे से डराती हैं, लड़ाती हैं। ये 'बाँटो-और-राज करो' की साम्राज्यवादी सोच के वो विचारवंशी लोग हैं, जो भूमिगत रहकर अपनी पहचान छुपाते हैं इसीलिए अपना रजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.