लखनऊ, अक्टूबर 24 -- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने उन करीब 200 विधानसभा क्षेत्रों की पहचान की है, जहां से वह चुनाव लड़ना चाहती है। हालांकि, पार्टी ने स्पष्ट किया है कि इन सीटों की सूची का मतलब गठबंधन में इतनी ही सीटें मांगना नहीं है। कांग्रेस के लिए सीटों की निश्चित संख्या से ज्यादा गठबंधन में सम्मानजनक हिस्सेदारी महत्वपूर्ण है। कांग्रेस की ओर से तैयार सूची को चार श्रेणियों में बांटा गया है। इन श्रेणियों के आधार पर पार्टी ने अलग-अलग सीटों पर समझौते की गुंजाइश तय की है। कुछ सीटों पर कांग्रेस अपने रुख पर कायम रहना चाहती है, जबकि अन्य सीटों पर बदलाव के लिए तैयार है। अब जब कांग्रेस अखिलेश यादव से 200 सीटें मांग रही है तो ऐसे में देश की सबसे पुर...