मुरादाबाद, नवम्बर 5 -- पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से गुरुवार को लखनऊ में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिंहल ने मुलाकात की। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें चुनाव की तैयारी में पूरी सक्रियता के साथ जुटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अभी से संगठनात्मक स्तर पर काम करने की जरूरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...