अखिलेश यादव से मिले केसी शाक्य, राजनीतिक गलियारे में हलचल
बदायूं, सितम्बर 9 -- बदायूं, संवाददाता। म्याऊं ब्लॉक प्रशासक विनीता शाक्य के देवर एवं भाजपा नेता केसी शाक्य के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारे में पार्टी बदलने की चर्चायें तेज हो गयी हैं। इसकी पुष्टि अभी तक सपा की ओर से नहीं की गयी। भाजपा नेता ने स्वीकार किया कि एक कार्यक्रम में उनकी अखिलेश यादव से मुलाकात हुई।
राजनीतिक अफवाहें केसी शाक्य करीब 10 वर्षों से भाजपा से जुड़े हुये हैं। इनकी भाभी विनीता शाक्य म्याऊं ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख रहीं हैं, जो कि वर्तमान में प्रशासक हैं। केसी शाक्य के अचानक लखनऊ पहुंचकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद समाजवादी पार्टी में शामिल होने की चर्चायें हो रही हैं, हालांकि पार्टी की ओर अब तक ऐसी पुष्टि नहीं की गयी हैं और भाजपा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.