रामपुर, अगस्त 12 -- प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही आजम खां पर हुए एक-एक जुल्म और अत्याचार का बदला लिया जाएगा। आजम खां को प्रदेश का गृह मंत्री बनाया जाएगा और उन पर अत्याचार करने वाले अधिकारियों व षड्यंत्रकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। यह बड़ा सियासी ऐलान सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को रामपुर पहुंचकर किया। यह भी पढ़ें- आज रामपुर आएंगे शिवपाल यादव, आजम खां से जेल में करेंगे मुलाकातआजम खां से मुलाकात उन्होंने जिला जेल में बंद पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से करीब एक घंटे मुलाकात की। इसके बाद आजम खां के घर पहुंचकर पत्नी पूर्व सांसद तंजीन फात्मा और बड़े बेटे अदीब आजम से मिले। बाद में जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचकर विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। जेल से मुल...