अखिलेश यादव ने हरदोई में सपा नेता रामज्ञान गुप्ता से पूछा- 'अब तो पुलिस परेशान नहीं करती?'
हरदोई, जुलाई 31 -- हरदोई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बदायूं से लखनऊ लौटते समय गंगा एक्सप्रेस-वे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। हरदोई सीमा में पहुंचते ही उत्साहित सपाइयों ने उनके काफिले पर फूलों की बारिश कर दी। कार्यकर्ताओं के इस भारी उत्साह को देख अखिलेश यादव ने अपना काफिला रुकवाया और उनसे मुलाकात की। एक्सप्रेस-वे पर इस पड़ाव के दौरान अखिलेश यादव ने हरदोई के सदर से नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे सपा नेता रामज्ञान गुप्ता से मुलाकात की। सपा प्रमुख ने आत्मीयता से उनका हाथ थामकर हाल-चाल जाना और चुटकी लेते हुए पूछा, 'अब तो पुलिस परेशान नहीं करती?' अखिलेश यादव के इस सवाल पर वहां मौजूद कार्यकर्ताओं के चेहरे पर मुस्कान आ गई। यह भी पढ़ें- Badaun News: अखिलेश यादव का सुरक्षा घेरे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.