नई दिल्ली, फरवरी 2 -- लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान सोमवार को चीन सीमा मुद्दे पर तीखा विवाद छिड़ गया। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने डोकलाम घटना का जिक्र करते हुए पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब और एक मैगजीन आर्टिकल का हवाला दिया। इस दौरान स्पीकर ओम बिरला ने नियमों का हवाला देकर राहुल को कई बार रोका, जिससे विपक्ष ने लोकतंत्र में चर्चा की स्वतंत्रता पर सवाल खड़े किए। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने राहुल गांधी का खुलकर समर्थन किया। वे उठकर बोले कि चीन का मुद्दा बेहद संवेदनशील है और देश की सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण राहुल को अपनी बात पूरी तरह रखने दिया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- धनखड़ जैसा हाल होगा, BJP के IT सेल जैसा कर रहे काम; CEC पर क्यों भड़कीं ममता अखिलेश यादव ने ऐ...