हरदोई, मई 1 -- पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की अटकलों के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। उन्होने कहा कि बहुत से लोग बीजेपी छोड़ना चाहते हैं। जो पीड़ित हैं, दुखी हैं, अपमानित महसूस कर रहे हैं, वहां से निकलना चाहते हैं। जहां तक सवाल पूर्व सांसद और हमारे साथ रहे गोंडा के नेता का है, तो राजनीति में क्या मोड़ आता है, यह वही बेहतर बता सकेंगे। आपको बता दें इससे पहले जब अखिलेश का पोस्टर जलाने के दौरान आग से झुलसी बीजेपी विधायक अनुपमा जायसवाल से मुलाकात करने अखिलेश गए थे, तो बृजभूषण ने तारीफ करते हुए कहा था कि उन्होंने बड़प्पन दिखाया। उनके जाने के बाद भाजपा नेताओं की कतार लग गई। दोनों डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मिलने पहुंचे थे। और उनका हालचाल जाना था।अखिलेश का अहसान नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.