लखनऊ, अगस्त 16 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर झंडारोहण किया। उन्होंने कहा कि संविधान से ही स्वाधीनता है। आइए हम सब मिल कर इस स्वतंत्रता दिवस पर संविधान की रक्षा का संकल्प ले। इसके लिए जो भी त्याग करना होगा, हम करेंगे। यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट परिसर में गरिमा और राष्ट्रप्रेम के साथ हुआ ध्वजारोहणस्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद अखिलेश ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और उन तमाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर रहे हैं, जिनकी कुर्बानी, त्याग और बलिदान की वजह से हम सबको आजादी मिली है। इस आजादी को पाने के लिए हमारे लाखों क्रांतिकारी शहीद हुए। आज हम उन्हें याद क...