नई दिल्ली, अगस्त 5 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन के दौरान 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अयोध्या सीट से पवन पांडेय के नाम की घोषणा की। अखिलेश यादव ने कहा कि पवन पांडेय अयोध्या से चुनाव जीतेंगे। पवन से कहा चुनाव जीत कर आना। अयोध्या विधानसभा सीट, जिसके अंतर्गत राम मंदिर क्षेत्र भी आता है, यूपी की सबसे चर्चित सीटों में से एक मानी जा रही है। पवन पांडेय को उम्मीदवार घोषित कर सपा ने चुनावी तैयारियों का बड़ा संकेत दे दिया है। उन्होंने ये भी कहा कि जो लोग पार्टी छोड़कर चले गए हैं, उन्हें वापस नहीं लिया जाएगा. जो हमें छोड़कर गए, वो गए। दरअसल, पूर्व मंत्री पवन पांडेय की राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राजनीति चमकी है। पवन पांडेय चढ़ावा चोरी मामले में लगातार हमलावर है। यही नहीं उ...