संवाददाता, मार्च 4 -- Akhilesh Yadav Celebrated Holi in Saifai: होली पर अखिलेश यादव पूरे परिवार संग सैफई में हैं। उन्होंने वहां परिवार और सैफईवासियों के साथ फूलों की होली खेली। समाजवादी पार्टी कार्यालय के मैदान में बुधवार को आयोजित फूलों की होली के कार्यक्रम में उत्सव और उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां रंगों की नहीं बल्कि केवल फूलों की होली खेली गई। भव्य पंडाल में मंच पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। मंच पर अखिलेश यादव के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जसवंत नगर विधायक शिवपाल सिंह यादव, मैनपुरी सांसद डिंपल यादव, आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव और करहल विधायक तेज प्रताप यादव मौजूद हैं। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.