मिर्जापुर, जुलाई 22 -- मिर्जापुर। सपा प्रमुख अखिलेश यादव को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर विरोध जताया। मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नगर के मुकेरी बाजार से आकाश यादव के नेतृत्व में जुलूस निकाला। इसके अलावा भरूहना चौराहे पर भी सपाइयो ने प्रदर्शन का विरोध जताया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आकाश यादव के नेतृत्व में सैकड़ो युवा नगर के मुकेरि बाजार से जुलूस निकालकर बस नई बाजार सुंदरघाट होते हुए घंटाघर मैदान में पहुंचकर प्रदर्शन की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र का गला घुटने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- Hapur News: अखिलेश की गिरफ्तारी पर फूटा सपाइयों का गुस्सा कहा कि केंद्रीय शिक...