अखिलेश यादव को भेट किया रटौल का आम
बागपत, जुलाई 8 -- चांदीनगर। रटौल निवासी सपा नेता डा. बाबू खान ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की और उन्हें रटौल आम भेट किया। मुलाकात के दौरान आगामी चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए जिले के माहौल से अवगत कराया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी के साथ डॉ. बाबू खान लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिले। इस दौरान अखिलेश यादव ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। अखिलेश यादव ने बागपत के कार्यकताओ को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने रटौल आम की तारीफ की और बागपत की जनता को समाजवादी पार्टी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.