रामपुर, जुलाई 7 -- मिलक। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा लैपटॉप वितरण कर सम्मानित किया गया लैपटॉप प्रकार मेधावियों के चेहरे खिल उठे। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में रामपुर का नाम रोशन करने वाली होनहार छात्राओं को सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में सम्मानित किया। लखनऊ में हुए सम्मान समारोह में सपा नेता जयदेव यदुवंशी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान सपा प्रमुख ने मेधावियों को लैपटॉप वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में 10 वीं की जिला टॉपर कनिष्का गंगवार, 12 वीं की टॉपर सेजल आर्य, 10 वीं में दूसरा व तीसरा मुकाम हासिल करने बाली दीक्षा, सम...