अखिलेश यादव के सामने ही गाली-गलौज पर उतरे सपा नेता, एक घंटे में ही पार्टी से बड़ा आदेश
नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो रही हैं तो पार्टी के अंदर नेताओं में टकराव भी देखने को मिल रहा है। समाजवादी पार्टी के तो दो नेता सपा चीफ अखिलेश यादव के सामने ही भिड़ गए और तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। इसके बाद भी पार्टी ने एटा और कासगंज की इकाइयों को भंग कर दिया। अब दोनों ही नेताओं ने माफी मांगते हुए कहा है कि वे पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसबा चुनाव की रणनीति तय करने के लिए एटा और कासगंज के करीब 25- पदाधिकारियों की बैठक बलाई गई थी। इस बैठक के दौरान ही एटा जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र सिंह यादव और मंजीत यादव के बीच कहासुनी हो गई। अखिलेश यादव के सामने ही दोनों एक दूसरे को बुरा-भला कहने लगे। इसके बाद पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों जिलों में कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.