वाराणसी, जून 29 -- वाराणसी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पुत्र अर्जुन यादव एवं पुत्री टीना यादव ने रविवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। दोनों भाई-बहन सायंकाल सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के साथ विश्वनाथ मंदिर गए। इसके बाद अर्जुन और टीना ने संकट मोचन मंदिर में दर्शन पूजन किया। उनकी काशी यात्रा गोपनीय रखी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...