मेरठ, जुलाई 13 -- मेरठ। मेरठ में भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेताओं ने रविवार को सपा पर जोरदार हमला बोला। रविवार को भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल और एससी मोर्चा अध्यक्ष अशोक रावत मेरठ पहुंचे। काशी टोल प्लाजा से लेकर बागपत रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल और एससी मोर्चा अध्यक्ष अशोक रावत ने अखिलेश यादव के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नारे को सिरे से खारिज करते हुए इसे बेमानी बताया। कहा कि सपा सरकार के दौरान पीडीए वर्ग का कोई महत्व नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव केवल जनता के साथ छल करते रहे हैं और चाचा-भतीजे की कारगुजारियों से अब जनता भली-भांति परिचित हो चुकी है। इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, क्षेत्रीय मंत्...