कन्नौज, जुलाई 1 -- तिर्वा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर बुधवार को तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में सपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता का संदेश दिया तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में अंशूल गुप्ता, अचल सिंह, अरुण सिंह, पवन सिंह, छविराम, नोनू यादव, आकाश सिंह, अभिषेक शर्मा, आकाश ठाकुर और आलोक यादव समेत कई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। ब्लड बैंक प्रभारी ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- हवन-पूजन, भंडारा और पौधरोपण के साथ मना अखिलेश का जन्मदिन सपा जिला प्रवक्ता विजय द्विवेदी ने कहा कि रक्तदान महादान ह...