कौशाम्बी, जुलाई 3 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन को इस वर्ष पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को कड़ा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मर्दानपुरबर्जी में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष मो. कासिम के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने छायादार पौधे लगाकर बच्चों व आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मो. कासिम ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एक से सात जुलाई तक पूरे प्रदेश में पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना और हरियाली बढ़ावा देना है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: अखिलेश के जन्मदिन पर सपा ने शुरू किया पौधरोपण उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ उनकी देख...