नोएडा, अक्टूबर 2 -- अपने नेता के खिलाफ सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने से सपा कार्यकर्ता भड़क गए। पोस्ट में सपा प्रमुख और अन्य नेताओं को निशाना बनाते हुए लिखा गया है कि जब-जब धर्म की स्थापना होती है तब-तब असुरों को परेशानी होती है। इसके विरोध में सपाइयों ने थाने पर हंगामा किया और मामले में कार्रवाई करने की मांग की। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सपा मुखिया अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर विवादित पोस्ट से भड़के सपाइयों ने बृहस्पतिवार को सेक्टर 24 थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। सपाइयों ने विवादित पोस्ट करने वाले के खिलाफ कार्रवाई न होने गहरी नाराजगी जाहिर की। महानगर अध्यक्ष के साथ पार्टी के तमाम लोगों ने पुलिस अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सोशल मीडिया अकाउंट पर विवादित पोस्ट मानव जोगी नोएडा के नाम से किया गया था। आरोपी की पहचान स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.