बुलंदशहर, जुलाई 19 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रस्तावित 23 अगस्त के बुलंदशहर दौरे की तैयारियों को लेकर रविवार को लखनऊ से वरिष्ठ नेताओं की टीम पार्टी कार्यालय पहुंची। टीम ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लखनऊ से आए सुनील साजन, संजय राठौर, राजपाल कश्यप तथा पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह का पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मतलूब अली और जिला महासचिव कृष्णपाल यादव ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक जितेंद्र यादव तथा शिकारपुर विधानसभा से शिवकुमार शर्मा ने भी अतिथियों का स्वागत किया। बैठक में कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश...