नोएडा, मार्च 26 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की 29 मार्च को प्रस्तावित रैली को लेकर पार्टी के स्थानीय नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा के पार्टी नेताओं ने गुरुवार को सेक्टर-19 में जनसभा आयोजित की। जनसभा का नेतृत्व सपा के प्रदेश सचिव सुनील चौधरी ने किया। सभा में क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया और अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचकर उसे सफल बनाने का संकल्प लिया। सभा को संबोधित करते हुए रैली के संयोजक राजकुमार भाटी ने कहा कि यह रैली सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देगी। पूर्व मंत्री जावेद आब्दी ने लोगों से बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र नगर ने भी रैली की महत्ता बताते हुए इसे ऐतिहास...