नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- विनोद पांडेय लखनऊ। यूपी विधान सभा चुनाव तैयारी में जुटी एआईएमआईएम सपा की राह में रोड़े बिछा सकती है। पार्टी मुखिया असदुद्दीन ओवैसी के निशाने पर सपा ही है। अपनी सभाओं में वह लगातार समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव पर ही हमलावर हैं। इस बीच सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ तीसरे मोर्चे की चर्चा भी तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि इंडिया गठबंधन के दरवाजे बंद होने पर चंद्रशेखर औऱ कुछ छोटे दलों के साथ वह तीसरा मोर्चा खड़ा कर सकते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में भी ओवैसी ने मोर्चा बनाया था। दो दिन पहले ओवैसी के साथ वायरल एक वीडियो से तीसरे मोर्चे की संभावनाओं को बल भी मिला है। एआईएमआईएम की बढ़ी सक्रियता पर सपा की भी नजर है। एआईएमआईएम की नजरें यूपी की उन सीटों पर है, जहां मुस्लिम मतदाता निर्णायक स...