अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर उतरे सपाई
बरेली, जुलाई 22 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार शाम बरेली में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी के नेतृत्व में करीब दो हजार कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर सड़कों पर उतर आए। चौकी चौराहे पर पुलिस और सपाइयों के बीच नोकझोंक भी हुई। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराना उनका संवैधानिक अधिकार है। बाद में पुलिस ने कार्यकर्ताओं की सांकेतिक गिरफ्तारी की घोषणा की और सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी को चौकी चौराहा स्थित गांधी पार्क ले जाया गया। यह भी पढ़ें- अखिलेश की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का शक्ति प्रदर्शन, विधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.