कौशाम्बी, जुलाई 22 -- कल्याणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को नई दिल्ली में हिरासत में लिए जाने के विरोध में बुधवार को जिले के सपा नेताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाना प्रस्तावित था। इसकी भनक पुलिस को लगी तो वह सपा नेताओं की तलाश में जुट गई। सपा नेताओं को घर से ही बाहर नहीं निकलने दिया गया।इस क्रम में जिला उपाध्यक्ष कमलेंद्र सिंह सेंगर तथा सिराथू विधानसभा अध्यक्ष शाहनवाज अहमद को गनपा स्थित कमलेश सेंगर के आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। यह भी पढ़ें- सपा जिला अध्यक्ष सहित कई नेता नजरबंद यह भी पढ़ें- दिल्ली कूच के ऐलान पर पूर्व राज्यमंत्री फारूक हसन हाउस अरेस्ट यह भी पढ़ें- दिल्ली में अखिलेश यादव के साथ डटे जिलाध्यक्ष हनी फैसल, कई सपा नेता हाउस अरेस...