नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को वाराणसी से एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 2027 में वह खुद विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके साथ ही दावा किया कि सीधे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सपा प्रमुख ने कहा कि यही हमारे लिए शुभ है, इसलिए वही काम करेंगे जो शुभ होगा। सपा मुखिया ने काशी की किसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल के जवाब में यह बात कही। मंगलवार को काशी पहुंचे अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम तब मुख्यमंत्री बनते हैं जब चुनाव नहीं लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार कहां से मुख्यमंत्री बना था बताओ? लोकसभा से...तो फिर वहीं से आकर शपथ लूंगा। बता दें कि अखिलेश जब 2012 में यूपी के मुख्यमंत्री बने थे उस समय वह उत्तर प्रदेश विधानमंडल के किसी सद...