नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ के मेदांता अस्पताल पहुंचकर बीजेपी विधायक अनुपमा जायसवाल का हालचाल लिया। दरअसल, नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट के बाहर शनिवार को दोपहर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का पुतला फूंकते समय भड़की लौ की चपेट में आने से सदर विधायक अनुपमा जायसवाल का चेहरा झुलस गया था। हादसा होते ही अफरा-तफरी मच गई थी। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने वाहन से उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। भाजपा की ओर से महिला जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया था। इसमें प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही, सांसद डॉ. आनंद गोंड, विधायक अनुपमा जायसवाल, सुभाष त्रिपाठी समेत अन्य जनप्रतिनिधि व भाजपा महिला मोर्चा के लोग पहुंचे थे। दोपहर करीब दो बजे सभी कलेक्ट्रेट के ब...