लखनऊ, जनवरी 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से सोमवार को कुशीनगर के साइकिल यात्री कन्हैया लाल निषाद ने भेंट की। वह साइकिल विजय रथ से पीडीए और सामाजिक न्याय के बारे में प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह 19 नवंबर 2025 को साइकिल यात्रा शुरू कर गोरखपुर, संतकबीर नगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अयोध्या, बाराबंकी होते हुए लखनऊ में आए। वह अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जनता से संपर्क कर रहे हैं। इस अवसर पर सांसद अवधेश प्रसाद व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.