नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बंगाल चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की पोस्ट पर तंज कसा। कहा कि अगर 'ईसीआई' को हटा दिया जाए तो सब ठीक हो जाएगा। उनका इशारा चुनाव आयोग की ओर था, हालांकि उन्होंने पोस्ट में 'एथिकली करप्ट इंस्टीट्यूशन' (ईसीआई) यानी नैतिक रूप से भ्रष्ट संस्था लिखा। बता दें कि आयोग की पोस्ट में कहा गया था कि आयोग ने टीएमसी नेताओं से दोटूक बात की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...