लखनऊ, दिसम्बर 21 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को लखनऊ में बयान जारी कर कहा कि अरावली बचेगी तो ही दिल्ली और एनसीआर बचेगा। अरावली ही दिल्ली और एनसीआर के लिए प्राकृतिक सुरक्षा कवच है। सपा प्रमुख ने देशवासियों से अरावली बचाने की अपील करते हुए कहा कि अरावली बचाना कोई विकल्प नहीं है बल्कि ये संकल्प होना चाहिए। अरावली ही दिल्ली के ओझल हो चुके तारों को फिर से दिखा सकती है, पर्यावरण को बचा सकती है। अखिलेश ने कहा कि अरावली पवर्तमाला ही दिल्ली के वायु प्रदूषण को कम करती है। बारिश-पानी में अहम भूमिका निभाती है। अरावली से ही एनसीआर की जैव विविधता बची हुई है। गायब हो रहे वेटलैंड को अरावली ही बचा सकती है। अरावली से ही एनसीआर का तापमान नियंत्रित होता है। अरावली को बचाना, दिल्ली के भविष्य को बचाना है, नहीं तो एक-एक सांस ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.