लखीमपुरखीरी, जून 7 -- भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने डॉ. अखिलेश वर्मा को भाजपा जिला कार्यालय का सहप्रभारी मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उनके नेतृत्व में कार्यालय का कार्य और सुचारु रूप से चलेगा। भाजपा जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि अखिलेश वर्मा को कार्यालय का सह प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अनूप गुप्ता, महामंत्री राजेश सिंह, अनुराग मिश्रा, मनोज वर्मा, जिला उपाध्यक्ष आशू मिश्रा, संतोष कुमारी, किरण अग्रवाल आदि ने बधाई दी है। यह भी पढ़ें- चार विधान परिषद प्रत्याशियों की घोषणा पर भाजपा में हर्ष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...